Vitamins and Their Deficiency Diseases
What Are Vitamins | विटामिन क्या है ?
विटामिन (vitamin) या जीवन सत्व भोजन के अवयव हैं जिनकी सभी जीवों को अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है। रासायनिक रूप से ये कार्बनिक यौगिक होते हैं। उस यौगिक को विटामिन कहा जाता है जो शरीर द्वारा पर्याप्त मात्रा में स्वयं उत्पन्न नहीं किया जा सकता बल्कि भोजन के रूप में लेना आवश्यक हो। (Credit:Wikipedia.org)
शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। संतुलित और पौष्टिक आहार ही स्वस्थ तन और मन की कुंजी है। आहार को पौष्टिकता प्रदान करने वाले विभिन्न तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फायबर आदि होते हैं ।
इन सभी न्यूट्रीएंट की अपनी अलग और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्बोहाइड्रेट से एनर्जी, प्रोटीन से मांसपेशियों का निर्माण, वसा से ऊर्जा, मिनरल और विटामिन्स शरीर के दूसरे कामों में सहायता करते हैं
How vitamin works in the body | विटामिन हमारे शरीर में कैसे कार्य करता है ?
विभिन्न पोषक तत्व हमारे भोजन को संपूर्णता प्रदान करते हैं और विटामिन का इसमें खास महत्व है। आहार में किसी भी विटामिन की कमी, किसी भी बीमारी का न्यौता होती है। दरअसल विटामिन्स का मुख्य कार्य हमारे भोजन को ईंधन में बदलना है जिससे शरीर में खाया हुआ खाना ठीक से पच सके, शरीर को सही रूप में एनर्जी मिल सके और साथ ही शरीर को निरोग रख सके।
हमारे खाने में उपलब्ध सभी पौष्टिक तत्वों का लाभ भी शरीर को सही ढंग से मिल सके, यह काम भी विटामिन्स का ही है।
इन्हें अवश्य देखें:
Fact about viruses and disease caused by viruses in human
{**General Knowledge**} amazing facts about the human body in Hindi
List of Common Diseases and their affected Body Parts
Vitamin deficiency diseases and Chemical Name of Vitamin | विटामिन का रासायनिक नाम और उसकी कमी से होने वाले रोग
Vitamin Type | Chemical Name Of Vitamin | Vitamin Deficiency Diseases | Source Of Vitamin |
Vitamin – A |
रेटिनाॅल | रतौंधी | गाजर, दूध, अण्डा, फल |
Vitamin – B1 |
थायमिन | बेरी-बेरी | मुंगफली, आलू, सब्जीयाँ |
Vitamin – B2 |
राइबोफ्लेबिन | त्वचा फटना, आँख का रोग | अण्डा, दूध, हरी सब्जियाँ |
Vitamin – B3 |
पैण्टोथेनिक अम्ल | पैरों में जलन, बाल सफेद | मांस, दूध, टमाटर, मुंगफली |
Vitamin – B5 |
निकोटिनेमाइड (नियासिन) | मासिक विकार (पेलाग्रा) | मांस, मूंगफली, आलू |
Vitamin – B6 |
पाइरीडाॅक्सिन | एनीमिया, त्वचा रोग | दूध, मांस, सब्जी |
Vitamin – H/B7 |
बायोटिन | बालों का गिरना , चर्म रोग | यीस्ट, गेहूँ, अण्डा |
Vitamin – B12 |
सायनोकोबालमिन | एनीमिया, पाण्डू रोग | मांस, कजेली, दूध |
Vitamin – C |
एस्कार्बिक एसिड | स्कर्वी, मसूड़ों का फुलना | आँवला, नींबू, संतरा, नारंगी |
Vitamin – D |
कैल्सिफेराॅल | रिकेट्स | सूर्य का प्रकाश, दूध, अण्डा |
Vitamin – E |
टेकोफेराॅल | जनन शक्ति का कम होना | हरी सब्जी, मक्खन, दूध |
Vitamin – K |
फिलोक्वीनाॅन | रक्त का थक्का न बनना | टमाटर, हरी सब्जियाँ, दूध |
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं:
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप –https://chat.whatsapp.com/38AzahwuMX75wqhAGvgYWI
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
ट्विटर पर फॉलो करें – https://twitter.com/notes_projects
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.