Science notes in hindi for competitive exams
Science notes in hindi for competitive exams – हेलो दोस्तों , आज हम notesandprojects की अपनी टीम की तरफ से आपके लिए science notes in hindi PDF लाये हैं । आज कल हर तरह के एग्जाम में General Science के रूप में बहुत सारे science के प्रश्न पूंछे जाते हैं आगर आप शुरू से साइंस के विद्यार्थी रहे हैं या नहीं और अगर आपके कांसेप्ट क्लियर नहीं हैं तो बहुत सारे प्रश्न आपको दुविधा में डाल देते हैं इसलिए आज के पोस्ट में हम आपके लिए जो बुक लाये हैं वो general science pdf for upsc के लिए तैयार की गयी है आपको सामान्य विज्ञान की ये बुक अवश्य पढ़नी चाहिए इस बुक की ख़ास बात ये है कि इसमें शार्ट में सभी परीक्षोपयोगी जनरल साइंस की जानकारी दी गयी है जो कि आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।
See Also – Sam Samayik Ghatna Chakra GS Pointer PDF Download
वैसे मैं यहाँ पर एक बात साफ़ कर दूँ कि बुक मैथ की हो साइंस की और चाहे वो general science pdf for ssc या general science pdf for upsc बस आपको ये ध्यान देना है कि बुक में जो भी चीज़ समझाया जा रहा है वो अगर आपको समझ में आ रहा है और आपका कांसेप्ट क्लियर कर रहा है और उससे आप साइंस के प्रश्न हल कर पाते हैं तो वो बुक आपके लिए ही है। क्योंकि इन सब competitive exams में जनरल साइंस के जो प्रश्न पूंछे जाते हैं वो सब अधिक से अधिक कक्षा 12 तक के ही प्रश्न होते हैं और आज का हमारा नोट्स भी इसी तरह का है वो सिर्फ 72 पन्नो की पीडीऍफ़ है और उसमें जनरल साइंस की पढाई के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।
साइंस के कुछ महत्वपूर्ण फॉर्मूले |
|
1. | औसत चाल = तय की गयी कुल दूरी / दूरी तय करने में लगा समय |
2. | औसत वेग = कुल विस्थापन / कुल समय |
3. | त्वरण ( a ) = वेग में परिवर्तन / समयांतराल |
4. | अदिश राशि – वो भौतिक राशि जिनमें सिर्फ परिमाण होता है दिशा नहीं उन्हें अदिश राशि कहते हैं। जैसे दूरी , द्रव्यमान , चाल , आयतन , कार्य , समय , ताप , दाब आदि। |
5. | सदिश राशि – वो भौतिक राशि जिन्हे व्यक्त करने के लिए परिमाण के साथ साथ दिशा की भी आवश्यक्ता होती है उन्हें सदिश राशि कहते हैं। जैसे विस्थापन , वेग , त्वरण , बल, संवेग आदि। |
6. | विस्थापन– किसी वास्तु की प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं। |
7. | आवेग – कोई बल अगर किसी वास्तु पर कम समय तक कार्यरत रहे तो बल और समयांतराल के गुणनफल को उस वास्तु का आवेग कहते हैं। |
8. | आवेग = बल X समयांतराल |
9. | आवेग = संवेग – परिवर्तन |
10. | घर्षण – घर्षण बल एक संपर्क बल है जो हमेशा इसके संपर्क में आई सतहों के बीच की विपरीत दिशा में लगता है। |
11. | शक्ति – कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं ये एक अदिश राशि है। |
12. | शक्ति = कार्य / समय |
13. | 1 वाट सेकंड = 1 जूल |
14. | 1 वाट घंटा = 3600 जूल |
15. | 1 अश्व शक्ति = 746 वाट |
16. | कार्य = यह बल और बल की दिशा में वस्तु के विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है। और कार्य मात्रक जूल होता है। |
17. | कार्य ( W ) = बल ( F ) X विस्थापन ( D ) |
18. | ऊर्जा ( Energy ) – किसी वास्तु में कार्य करने की जो क्षमता होती है उसे उस वास्तु की ऊर्जा कहते हैं। ऊर्जा के अदिश राशि है और इसका मात्रक जूल है। |
19. | कार्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा आंतरिक ऊर्जा होती है और ये दो प्रकार की होती है | गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा |
20. | गुरुत्वबल के विरुद्ध संचित स्थितिज ऊर्जा का फार्मूला है PE = mgh |
ऊर्जा का रूपांतरण करने वाले उपकरण
उपकरण | ऊर्जा का रूपांतरण |
डायनमो | यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
विद्युत मोटर | विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में |
माइक्रोफ़ोन | ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
लाऊडस्पीकर | विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में |
विद्युत बल्ब | विद्युत ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में |
सोलर सेल | सौर ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में |
मोमबत्ती | रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में |
विद्युत हीटर | विद्युत ऊर्जा को उष्मीय ऊर्जा में |
जलता हुआ कोयला | रासायनिक ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में |
प्रकाश विद्युत सेल | प्रकश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
See Also – Kiran General Awareness Chapterwise In English and Hindi
1. | दो पिंडो के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है उसे गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं। |
2. | पृथ्वी के गुरुत्व बल के कारण ही पृथ्वी पर वायुमण्डल उपस्थित है। गुरुत्व के कारण ही वायुमंडल के कण पृथ्वी को छोड़ कर नहीं जा पाते। |
3. | चन्द्रमा के गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण का 1 / 6 वा होता है। |
4. | किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को उस ग्रह का उपग्रह कहते हैं। |
5. | पृथ्वी के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का परिक्रमण काल 84 मिनट होता है। |
6. | भू स्थाई उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग 36000 किमी की ऊंचाई पर रह कर परिक्रमण करते हैं। |
7. | पलायन वेग – ये वह न्यूनतम वेग है जिससे की पिंड को पृथ्वी की सत्ता से ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरत्वीय क्षेत्र के बाहर चला जाता है। फिर कभी वापस नहीं आ पता है। इसका मान पृथ्वी तल पर 11.2 किमी / से होता है। |
8. | तरंग वह विक्षोभ है जो ऊर्जा का एक स्थान से दूसरे स्थान तक संचरण करता है। |
9. | ध्वनि द्वारा एक सेकंड में तय की दूरी ध्वनि की चाल कहलाती है। 0 डिग्री की शुष्क हवा में ध्वनि की चाल 330 मी / से होती है। |
10. | ताप बढ़ने पर ध्वनि की चाल बढ़ती है। |
11. | हवा की आद्रता बढ़ने ध्वनि की चाल बढ़ जाती है। |
12. | श्रव्य तरंगें ( Audible Waves ) – 20 हर्ट्ज़ से 20000 हर्ट्ज़ के बीच की आवृत्ति वाली तरंगों को अपश्रव्य तरंगें कहते हैं। इन तरंगों को हमारे कान सुन सकते हैं। |
13. | प्रतिध्वनि सुनने के लिए स्रोत और परावर्तन सतह के बीच न्यूनतम 17 मी की दूरी होनी चाहिए। |
14. | कान पर ध्वनि का प्रभाव 1/10 सेकंड तक रहता है। |
15. | चन्द्रमा पर वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण से प्रतिध्वनि नहीं सुनाई देती है। |
16. | for more Science notes in hindi for competitive exams – Click Here |
To Download UPSC Science PDF in Hindi – Click Here
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं:
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप –https://chat.whatsapp.com/EcQXtiJxEtmEhhTP16ayri
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
ट्विटर पर फॉलो करें – https://twitter.com/notes_projects
इन्हें अवस्य देखें:
-
(General Science PDF) 1500+ MCQs with Explanatory Notes for General Science
-
Chemistry Important Questions Pdf for Competitive Exam (रसायन विज्ञान के प्रश्न और वन लाइनर)
- Lucent Chemistry Objective Questions And Answers (रसायन विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर)
-
- UPPCS Study Material In Hindi
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.