Person In News For Latest GK {चर्चित व्यक्ति}
||Person In News For Latest GK||
हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाये हैं पिछले कुछ समय से समाचार में छाये कुछ व्यक्ति या Person In News जो सामान्य ज्ञान के लिए बहुत आवश्यक हैं ऐसे प्रश्न लगभग सभी प्रकार की परीक्षा में आते रहते हैं।
आप चाहे तो इस Person In News For Latest GK की लिस्ट को नीचे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
S.No. |
व्यक्ति का नाम |
न्यूज़ में क्यों हैं |
1. | गुरसोच कौर न्यूयॉर्क पुलिस की पहली पगड़ी धारी महिला सिख अधिकारी बनीं | पहली पगड़ीधारी सिख महिला पुलिस अफर गुरसोच कौर की नियुक्ति पुलिस डिपार्टमेंट में सहायक पुलिस अफसर (APO) के रूप में हुई है. गुरसोच कौर का उद्देश्य पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़कर दूसरे लोगों को कानून व्यवस्था लागू करने के लिए प्रेरित करना है. |
2. | महाथिर मोहम्मद 92 साल की उम्र में विश्व के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री बनेंगे | महाथिर मोहम्मद के चुनाव जीतने पर छह दशकों से अधिक समय से सत्ता पर काबिज नजीब को हराकर देश में रिकॉर्ड भी कायम किया. यह गठबंधन 1957 में देश की स्वतंत्रता के बाद से मलेशिया की सत्ता पर काबिज रहा है. |
3. | पवन चामलिंग सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने | इससे पहले सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड ज्योति बसु का था. ज्योति बसु ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में 23 साल तक पदभार संभाला था. |
4. | आंग सान सू की को दिया गया मानवाधिकार सम्मान वापिस लिया गया | हॉलोकास्ट म्यूज़ियम का आरोप है कि सू की रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे हमलों को रोकने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही हैं जिसके चलते उनसे यह पुरस्कार वापिस लेने की घोषणा की गयी. |
5. | महिला फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने रचा इतिहास, अकेले उड़ाया मिग-21 विमान | अवनी चतुर्वेदी अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली वह भारत की पहली महिला बन गई हैं. उन्होंने मिग 21 बाईसन विमान उड़ाया जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है |
6. | जैकब जुमा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दिया | जैकब जुमा पर राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे. उन्हें गुप्ता बंधुओं को पद से फायदा पहुंचाने तथा लाभ अर्जित करने के लिए विभिन्न हथकंडों का प्रयोग करने का भी दोषी ठहराया जा रहा था जिसके चलते उन पर पद से इस्तीफा देने अथवा महाभियोग का सामना करने का दबाव था. |
7. | शीतल राणे ने साड़ी में Skydiving कर विश्व रिकॉर्ड बनाया | शीतल राणे द्वारा पहनी गई साड़ी लगभग 8.25 मीटर लंबी थी, जो अन्य भारतीय साड़ियों से ज्यादा है. देश में साड़ी पहनने के अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन महाराष्ट्रियन साड़ी पहनना सबसे मुश्किल माना जाता है. |
8. | भारत में पहली बार महिला इमाम जमीदा ने नमाज़ पढ़कर इतिहास रचा | जमीदा ने कहा कि पवित्र कुरान मर्द और औरत में कोई भेदभाव नहीं करता है और इस्लाम में महिलाओं के इमाम बनने पर कोई रोक नहीं है. |
9. | आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश की राज्यपाल चयनित | आनंदीबेन पटेल वर्ष 1988 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं. पहली बार वे उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने अकाल पीड़ितों के लिए इंसाफ मांगने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. |
10. | इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नामांकित होने वाली पहली वरिष्ठ महिला वकील | इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट में बतौर न्यायाधीश नियुक्त होने वाली सातवीं महिला जज होंगी. वर्तमान समय में सुप्रीम कोर्ट में आर. भानुमति एकमात्र महिला न्यायाधीश हैं. |
11. | रजनीकांत द्वारा राजनीति में प्रवेश की घोषणा, पार्टी वेबसाइट जारी की | रजनीकांत के घोषणा की है कि वर्ष 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वे सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. |
12. | होमी व्यारवाला को गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी | होमी व्यारवाला ने रुढ़िवादी विचारधारा को पीछे छोड़ते हुए फोटो जर्नलिजम में करियर बनाया और वह भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार बनीं. |
13. | दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले-नेल-पीटर्स मिस यूनिवर्स 2017 बनीं | अमेरिका के लॉस वेगास में हुई इस प्रतियोगिता में विश्वभर की क़रीब 92 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था. भारत की श्रद्धा शशिधर मिस यूनिवर्स-2017 का खिताब अपने नाम करने से चूक गई हैं. |
14. | भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बनीं | मानुषी छिल्लर पेशे से एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं. मानुषी से पूर्व 17 वर्ष पहले भारत के लिए यह ख़िताब प्रियंका चोपड़ा ने जीता था. |
15. | फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर्स सूची: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने | फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलियनर्स की सूची में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर (करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति के साथ चीन के हुइ यान को पीछे कर दिया. मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति में 46.60 करोड़ डॉलर (3029 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई है. |
16. | बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में मिताली राज सम्मिलित | मिताली के अलावा इस सूची में दिल्ली की इरा त्रिवेदी और तूलिका किरण, बेंगलुरु की अदिति अवस्थि और मेहरूनिसा सिद्दकी को भी इस सूची में स्थान प्रदान किया गया है. बीबीसी द्वारा वर्ष 2017 की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की गई. |
इन्हे भी पढ़ें:
Indian Railway General Knowledge PDF In Hindi
General Knowledge:List Of Largest Dams Of India In Hindi
Indian And International Organisations And Their Headquarters
Important Committees and Commissions in India
17. | केंद्र सरकार ने एमजी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी पर स्मारक सिक्के जारी करने की घोषणा की | एमजी रामचंद्रन एआईएडीएमके के संस्थापक थे और उनकी जन्म शताब्दी पर 100 रुपए और 5 रुपए का नया सिक्का जारी किया जाएगा. |
18. | कोलकाता आर्कडायसिस ने मदर टेरेसा को सह-संरक्षक घोषित किया | आइएनएफएसी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के चेयरमैन तापस गन चौधरी ने कहा कि उनके सांस्कृतिक संस्था ने मदर टेरेसा के संत की उपाधि की वर्षपूर्ति को यादगार बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है. |
19. | भारतवंशी ध्रुव गर्ग ने मेनसा आईक्यू टेस्ट जीता | दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के बकिंघम निवासी ध्रुव गर्ग गर्मियों की छुट्टियों के दौरान समय बिताने के लिए कुछ अलग करना चाहता था. बर्कशायर के रीडिंग स्कूल में पढ़ने वाले ध्रुव ने फैसला किया कि वह मेनसा के बौद्धिक समूह में शामिल होने का प्रयास करेगा. |
20. | सैमसंग के उत्तराधिकारी ली-जे-योंग को पांच साल की सजा | दक्षिण कोरिया की अदालत ने पांच महीने की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया. 49 वर्षीय ली-जे-योंग फरवरी 2017 से जेल में बंद हैं. योंग को यह सजा सियोल में सुनाई गई. |
21. | बिल गेट्स वर्ष 2017 के सबसे बड़े दान दाता बने | बिल गेट्स अमेरिकी टेक्नॉलजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं, उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में की जाति है. बीते 17 साल में यह उनके द्वारा दान की गई सबसे बड़ी धन राशि है. |
22. | जेफ़ बेज़ोस विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने | जेफ़ बेज़ोस विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने |
23. | लैरी कुडलो | अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के नए आर्थिक सलाहकार |
24. | अमीना गरीब फकीम | अमीना गरीब फकीम सन 2015 मे मारिसस की पहली महिला राष्ट्रपति बनी और 23 मार्च 2018 में राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दे दिया। |
25. | ब्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए | ब्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए (18 March 2018 ) | अब वो अगले 6 वर्ष तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे जिनका कार्य काल 2018 – 2024 तक है। |
26. | प्रो स्टीफन हॉकिंग | प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिकविद और खगोलविद प्रो स्टीफन हॉकिंग का निधन 24 march 2018 को हो गया। |
27. | जीना हास्पेल | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की निदेशक नामित। |
28. | विद्या देवी भंडारी | विद्या देवी भंडारीसन 2015 में नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति बनी और को फिर से वे नेपाल की राष्ट्रपति निर्वाचित हो गयी। |
29. | श्रीदेवी | प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई (UAE) में 24 Feb 2018 को निधन। |
30. | सर जॉन सल्सटन | प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक एवं चिकित्सा में नोबेल पुरूस्कार विजेता सर जॉन सल्सटनका निधन। 24 feb 2018 |
31. | कृष्णा कुमारी कोहली | पाकिस्तान की पहली हिन्दू दलित महिला सीनेटर 4 march 2018 को बनी। |
32. | डॉ दिनेश अरोड़ा | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत मिशन प्रोग्राम के निदेशक नियुक्त |
33. | इंदिरा नूई | पेप्सिको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पहली महिला स्वतंत्र निदेशक 9 feb 2018 को नियुक्त किया गया है। |
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं।
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप –https://chat.whatsapp.com/5HCimOvK4gk3npCMtXhrPU
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
To Download Person In News For Latest GK {चर्चित व्यक्ति} – Click Here
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.