Panchayati Raj and Important Questions ( General Knowledge )

0 648

पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम, तालुका और जिला आते हैं। भारत में प्राचीन काल से ही पंचायती राज व्यवस्था आस्तित्व में रही हैं। आधुनिक भारत में प्रथम बार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर जिले के बगदरी गाँव में 2 अक्टूबर 1959 को पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई।

हमारा संविधान और पंचायती राज 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 में राज्यों को पंचायतों के गठन का निर्देश दिया गया हैं। 1991मैं संविधान में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 करके पंचायत राज संस्था को संवैधानिक मान्यता दे दी गयी हैं।

पंचायती राज से सम्बंधित समिति

बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिशें (1957) –
अशोक मेहता समिति की सिफारिशें (1977) –
पी वी के राव समिति (1985) –
डॉ एल ऍम सिन्घवी समिति (1986) –
ग्राम सभा को ग्राम पंचायत के अधीन किसी भी समिति की जाँच करने का अधिकार

 

पंचायती राज महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 Q – पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
 Answer :- जनता को प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
 Q – किसकी सिफारिश पर भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई ?
 Answer :- बलवंत राय मेहता समिति
 Q – बलवंत राय समिति के प्रतिवेदन के अनुसार महत्वपूर्ण संस्था कौन-सी है ?
 Answer :- पंचायत समिति

 

 Q – पंचायती राज व्यवस्था किस पर आधारित है ?
 Answer :- सत्ता के विकेंद्रीकरण पर
 Q – संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है ?
 Answer :- भाग-9
 Q – पंचायती राज की सबसे छोटी इकाई क्या है ?
 Answer :- ग्राम पंचायत

 

 Q – किसके अंतर्गत पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है ?
 Answer :- नीति-निर्देशक सिद्धांत
 Q – पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु कौन उत्तरदायी है ?
 Answer :- राज्य निर्वाचन आयोग
 Q – देश के सामाजिक व सांस्कृतिक उत्स्थान के लिए कौन-सा कार्यक्रम चलाया गया ?
 Answer :- सामुदायिक विकास कार्यक्रम
 Q – भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब आरंभ हुआ ?
 Answer :- 2 अक्टूबर, 1952

 

 

 Q – पंचायती राज संस्थाओं के संगठन के दो स्तर होने का सुझाव किसने दिया था ?
 Answer :- अशोक मेहता समिति
 Q – पंचायत स्तर पर राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कौन करता है ?
 Answer :- ग्राम प्रधान
 Q – पंचायती राज विषय किस सूची में है ?
 Answer :- राज्य सूची में
 Q – किस संशोधन में महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत में एक-तिहाई सीटें आरक्षित की गईं ?
 Answer :- 73वें संशोधन में

 

 Q – पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार की आयु कितनी होनी चाहिए ?
 Answer :- 21 वर्ष
 Q – पंचायती राज संस्थाएँ अपनी निधि हेतु किस पर निर्भर हैं ?
 Answer :- सरकारी अनुदान पर
 Q – एक विकास खंड पर पंचायत समति कैसी होती है ?
 Answer :- एक प्रशासकीय अभिकरण
 Q – भारत में पहला नगर निगम कहाँ स्थापित हुआ ?
 Answer :- चेन्नई

 

 Q – ग्राम पंचायतों की आय का स्त्रोत क्या है ?
 Answer :- मेला व बाजार कर
 Q – पंचायती राज संस्था का कार्यकाल कितना होता है ?
 Answer :- 5 वर्ष
 Q – 73वें संविधान संशोधन में पचायती राज संस्थाओं के लिए किस प्रकार के चुनाव का प्रावधान किया गया ?
 Answer :- प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान

 

 Q – पंचायत के चुनाव हेतु निर्णय कौन लेता है ?
 Answer :- राज्य सरकार
 Q – पंचायत समिति की गठन किस स्तर पर होता है ?
 Answer :- प्रखंड स्तर पर
 Q – यदि पंचायत को भंग किया जाता है तो पुनः निर्वाचन कितने समय के अंदर आवश्यक है ?
 Answer :- 6 माह

हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं।

फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings

फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects

व्हाट्सप्प ग्रुप – https://chat.whatsapp.com/LuVYcG5p0lxEohaOv8V6Di

टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects

इन्हे भी पढ़ें:

For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.

Notes And Projects.com आपको आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.