Most Important India and world current affairs questions and answers
हेलो दोस्तों, आज हम आपके लिए Notes and Projects की टीम की तरफ से India and world current affairs questions and answers लाये हैं। हालाँकि current affairs in world इतना बड़ा टॉपिक है कि उसे एक पोस्ट में कवर करना संभव नहीं है इसलिए हम आपके लिए भारत और विश्व के हाल में चर्चा में आये कुछ प्रमुख टॉपिकों को प्रश्न कर उत्तर के रूप में आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इस तरह के प्रश्न SSC, Banks, Railways तथा UPSC द्वारा आयोजित अधिकतर परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
दोस्तों एक बात और हम आपके साथ शेयर करना चाहते हैं अगर आप किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो अपने आस पास पेपर, मैगज़ीन और हमारी साइट सभी कुछ पढ़ने की आदत डालिए और इससे आपका Current affairs का सेलेबस तो काफी हद तक अपने आप ही पूरा हो जायेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। आज का ये पोस्ट हमारा कुछ इसी प्रकार का पोस्ट है जिसमें हमें हाल ही में चर्चा में आये कुछ प्रमुख मुद्दों को प्रश्न और उत्तर के रूप में दिया है.
what is dengue डेंगू क्या है ? |
डेंगू विवरण ‘डेंगू’ एक जानलेवा संक्रामक गम्भीर रोग है। |
यह रोग एक वायरस द्वारा होता है, इसे “डेन वायरस” कहते हैं। |
अन्य नाम ‘डेंगी’, ‘डेंगू बुख़ार’, ‘डेंगू फीवर’, ‘डेंगू ज्वर’ तथा ‘हड्डी तोड़ बुख़ार’ |
डेंगू वायरस के प्रकार ‘डेन-1’, ‘डेन-2’, ‘डेन-3’ और ‘डेन-4’ |
मुख्य लक्षण मुख्य तीन लक्षण हैं- तीव्र बुख़ार जोड़ों, मांसपेशियों और शरीर में दर्द चिड़चिड़ापन तथा सिर दर्द वाहक इस रोग के वाहक ‘एड़ीज मच्छर’ की दो प्रजातियां हैं- ‘एडीज एजिपटाई‘ तथा ‘एडीज एल्बोपेक्टस‘ |
विशेष डेंगू की जांच हेतु रक्त के नमूने ‘राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान’, दिल्ली तथा ‘राष्ट्रीय विषाणु रोग संस्थान’ पुणे भेजे जाते हैं, वहीं उनकी जांच होती है। आजकल जांच हेतु ‘रेपिड डाइग्नोस्टिक किट’ भी उपलब्ध हैं। |
अन्य जानकारी मलेरिया की तरह डेंगू बुख़ार भी मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू सभी मच्छर से नहीं फैलता। यह केवल कुछ जाति के मच्छर से ही फैलता है। |
स्ट्रेटोक्यूमलस बादल क्या हैं? |
स्ट्रेटोक्यूमलस बादल बादलों के उन निम्न-स्तरीय टुकड़ों को कहते हैं जिनका रंग चमकीला उजला से लेकर गहरा धूसर तक होता है. पृथ्वी में यही बादल सबसे अधिक देखे जाते हैं. |
इन बादलों के अलग-अलग आधार-स्तर होते हैं और इसी हिसाब से इनका रंग हल्का या गाढ़ा होता है. इन आधार-स्तरों के बीच में अधिकतर अंतराल पाया जाता है, परन्तु ये आपस में मिल भी जाते हैं. |
स्ट्रेटोक्यूमलस बादल साधारणतः स्ट्रेटस बादल की परत के टूटने से बनते हैं. ये मौसम में परिवर्तन को सूचित करते हैं. |
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इंडिया कांग्रेस 2019 |
इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इंडिया कांग्रेस 2019 का आयोजन बेंगलुरु में 22-23 अगस्त, 2019 के दौरान किया जाएगा। इस इवेंट में डिजिटल टेक्नोलॉजी पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इसमें हेल्थकेयर, विनिर्माण, दूरसंचार, स्मार्ट सिटी, उर्जा, रिटेल, साइबर सुरक्षा, कौशल विकास, IoT मानक इत्यादि पर चर्चा की जायेगी। |
हाल ही में इरोड हल्दी को GI टैग प्रदान किया गया, यह किस राज्य से सम्बन्धी है? |
तमिलनाडु के इरोड की हल्दी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया। इसके लिए इरोड मंजल वनिगर्कल मातृम किदान्गु उरीमैयालार्गल संगम ने आवेदन किया था। इसकी खेती तमिलनाडु में संगम काल से की जा रही है। तमिलनाडु के इरोड तथा कोइम्बतूर जिले में 70-75% इरोड हल्दी का उत्पादन किया जाता है। इरोड हल्दी का उत्पादन 7700 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाता है। 2008-09 में इरोड हल्दी का अनुमानित उत्पादन 39,000 टन था। |
विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication) GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं। |
दिल्ली सरकार ने किसकी अध्यक्षता में उच्च शिक्षा सुधार के लिए समिति का गठन किया है? |
दिल्ली सरकार ने जैसमिन शाह की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए समिति का गठन किया है, इस उच्च स्तरीय समिति में 17 सदस्य हैं। यह समिति एक वर्ष के भीतर दिल्ली में उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए अपने सुझाव तथा योजनायें प्रस्तुत करेगी। इस समिति का गठन दिल्ली सरकार के अंतर्गत वार्ता व विकास आयोग (DDC) द्वारा किया गया है, यह एक प्रमुख थिंक टैंक है, यह दिल्ली सरकार को विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर सलाह प्रदान करता है। |
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे उपमन्यु दत्ता किस खेल से सम्बंधित हैं? |
उपमन्यु दत्ता ने हाल ही में लेज़र स्टैण्डर्ड रेस में पुरुषों की श्रेणी में एशियन ओपन लेज़र सीलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन सिंगापुर में किया गया। यह किसी भी भारतीय द्वारा लेज़र स्टैण्डर्ड श्रेणी में जीता गया पहला पदक था। महिलाओं की लेज़र रेडियल श्रेणी में भारत की नेत्रा कुमानन ने चौथा स्थान हासिल किया। |
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे जबल अल अख्दर पर्वत किस देश में स्थित हैं? |
जबल अल अख्दर पर्वत ओमान में स्थित हैं। अल-नागाह III भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास श्रृंखला का तीसरा संस्करण है। इसका आयोजन ओमान में किया जा रहा है। अल नागाह III • अल नागाह III का आयोजन ओमान के जबल अल अख्दार पर्वतों में किया जा रहा है। • इस 14 दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं रणनीति तथा हथियार चलाने जैसी कई विधाओं में अपने अनुभवों को एक-दूसरे से साझा करेंगीं। • इस युद्ध अभ्यास के द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन को पूरा करने के लिए अभ्यास किया जाएगा। इससे इंटरऑपरेबिलिटी में वृद्धि होगी। • इस युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन द्वारा किया जा रहा है। जबकि ओमान की रॉयल आर्मी का प्रतिनिधित्व जबल रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है। अल नागाह I का आयोजन जनवरी 2015 में ओमान के मस्कट में किया गया था। जबकि अल नागाह II का आयोजन हिमाचल प्रदेश में मार्च 2017 में किया गया था। भारत-ओमान सुरक्षा सम्बन्धी पिछले कुछ वर्षों से मज़बूत हो रहे हैं और यह संयुक्त सैन्य अभ्यास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। |
किस देश द्वारा विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है? |
विशेष ओलिंपिक खेलों का उद्घाटन अबू धाबी में किया गया। विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी तथा दुबई द्वारा किया जा रहा है। पहली बार विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन मध्य पूर्व में किया जा रहा है। |
विशेष ओलिंपिक का उद्देश्य समावेश को बढ़ावा देना है, इसका उद्देश्य दिव्यांगनों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। पिछले बार 2017 में इन खेलों का आयोजन ऑस्ट्रिया में किया गया था। अगली बार 2021 में इन खेलों का आयोजन स्वीडन में किया जायेगा। |
विशेष ओलिंपिक खेलों का आदर्श वाक्य “लेट में विन, बट इफ आई कैन नोट विन, लेट में ब्रेव इन द एटेम्पट” है। |
हाल ही में जारी किये गये “हॉटस्पॉट में कशेरुकी जीवों पर मानव प्रभाव” नामक रिपोर्ट का प्रकाशन किस पत्रिका में किया गया? |
हाल ही में “हॉटस्पॉट में कशेरुकी जीवों पर मानव प्रभाव”नामक रिपोर्ट का प्रकाशन PLOS बायोलॉजी पत्रिका में किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी की 84% सतह पर मौजूद प्रजातियों पर मानव का प्रभाव पड़ता है। इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों का नेतृत्व यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्वींसलैंड के जेम्स एलन ने किया। इस अध्ययन में शिकार तथा जीव-जंतुओं का प्राकृतिक आवास का उपयोग कृषि के लिए इत्यादि गतिविधियों का विभिन्न प्रजातियों पर प्रभाव का अध्ययन किया गया। इस सूची में मलेशिया को प्रथम स्थान मिला है, मलेशिया में सर्वाधिक 125 प्रजातियाँ मानवीय गतिविधियों से प्रभावित हुई हैं। मलेशिया के बाद इस सूची में ब्रूनेई और सिंगापुर हैं। इस सूची में भारत को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत में मानवीय प्रभाव से 35 विलुप्तप्राय प्रजातियाँ प्रभावित हुई हैं। भारत में पश्चिमी घात, हिमालय तथा उत्तर-पूर्व क्षेत्र में विभिन्न विलुप्तप्राय प्रजातियाँ मानवीय गतिविधियों से प्रभावित हैं। |
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है? |
15 मार्च को विश्वक उपभोक्तार अधिकार दिवस मनाया जाता है। विश्वउ उपभोक्ताक अधिकार दिवस हर वर्ष पूरी दुनिया में उपभोक्ताोओं के अधिकारों के संरक्षण के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। |
World Consumer Rights Day- Consumers International ने 24 साल पहले 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत की। दुनिया में 15 मार्च को यह दिन मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का एक ही कारण था कि ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी हो बहुत से ग्राहकों को अधिकारों की जानकारी न होने के कारण परेशानी उढानी पड़ती हैं। ग्राहकों को यह जानकारी होनी चाहिए कि अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उनका क्या अधिकार हैं, दुनिया भर की सरकारें उपभोक्ताओं के अधिकारों का ख्याल रखें। उपभोक्ता आंदोलन की शुरूआत अमेरिका में रल्प नाडेर द्वारा की गई थी, जिसके परिणाम स्व रूप 15 मार्च 1962 को अमेरिकी कांग्रेस में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण का विधेयक पेश किया गया। |
यूनाइटेड किंगडम ने किस प्रसिद्ध व्यक्ति के सम्मान में “ब्लैक होल” सिक्का जारी किया? |
यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में स्टीफन हॉकिंग की स्मृति में एक नया ब्लैककोल कॉइन जारी किया। यह सिक्का स्टीफन हॉकिंग द्वारा ब्लैकहोल के सन्दर्भ में किये गये कार्य के लिए जारी किया गया है। • यह एक स्मारक सिक्का है, यह मुद्रा चलन में नही होगी। • इन सिक्के पर स्टीफन हॉकिंग का नाम लिखा हुआ है तथा ब्लैक होल का चित्र बनाया गया है। • इस सिक्के को एडविना एलिस द्वारा डिजाईन किया गया है। • यह सिक्का सोने तथा चांदी में उपलब्ध है। • इस सिक्के की कीमत 55 से 795 पौंड है। • इस सिक्के को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल मिंट द्वारा जारी किया गया है। |
स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक माना जाता था। वे एक सैद्धानिक भौतिकशास्त्री, कोस्मोलोजिस्ट तथा लेखक थे। उन्होंने ब्लैक होल, हॉकिंग रेडिएशन तथा कई अन्य भौतिक शास्त्र के सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। 21 वर्ष की उम्र में इन्हें मोटर न्यूरॉन नामक एक गंभीर बीमारी हो गई थी। मोटर न्यूरॉन बीमारी के चलते इनके अधिकत्तर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे इनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। उनका निधन 14 मार्च, 2018 को हुआ था। |
हाल ही में खगोलशास्त्रियों ने किस टेलिस्कोप की सहायता से पृथ्वी से 13 अरब वर्ष दूर अति विशालकाय 83 ब्लैक होल की खोज की? |
जापान, ताइवान तथा प्रिन्सटन विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने पृथ्वी से 13 अरब वर्ष दूर अति विशालकाय 83 ब्लैक होल की खोज की है। इसके लिए जापान की राष्ट्रीय वेधशाला के सुबरू टेलिस्कोप के “हाइपर सुप्राइम कैम” उपकरण का उपयोग किया गया है। यह टेलिस्कोप हवाई के मौनाकिया पर्वत पर स्थित है। यह विशालकाय ब्लैक होल सूर्य से अरबों गुना बड़े हो सकते हैं |
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं।
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप – https://chat.whatsapp.com/LuVYcG5p0lxEohaOv8V6Di
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
इन्हे भी पढ़ें:
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.