Most Important awards 2018 { पुरस्कार और सम्मान }
हेलो दोस्तों , आज हम notes and projects की टीम की तरफ से संघ एवं राज्य सेवा आयोग (UPSC & State PCS) की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के लिए awards 2018 से सम्बंधित महत्वपूर्ण important awards 2018 in hindi शेयर रहे हैं। हम अपने इस पोस्ट में पदम् पुरस्कार , भारत रत्न तथा अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों की लिस्ट देने जा रहे हैं। जो उन्हें अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए प्रदान किया गया है। इन पुरस्कारों पर आधारित प्रश्न हर परीक्षा में आते हैं इसलिए आज का ये पोस्ट आप सभी प्रतियोगियों के लिए बहुत काम की है।
25 जनवरी 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 3 व्यक्तियो को भारत रत्न हेतु घोषणा की है —
1.प्रणव मुखर्जी को ( राजनीतिक में)
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। यह पहली बार है जब एक साल में तीन लोगों को भारत रत्न मिलेगा। गायक भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाएगा। प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस सर्वोच्च सम्मान पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘परिवार के लिए गर्व और आनंद का क्षण’।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी को उत्कृष्ट राजनेता बताते हुए ट्वीट किया, ‘प्रणब दा हमारे समय के एक उत्कृष्ट राजनेता हैं। उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है, जिसने देश के विकास पथ पर एक मजबूत छाप छोड़ी है। उनके ज्ञान और बुद्धिमत्ता में कुछ समानताएं हैं। बेहद खुशी हुई कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
2.भूपेन हजारिका को ( संगीतकार )
भूपेन हजारिका के बारे में ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘श्री भूपेन हजारिका के गाने और संगीत पीढ़ियों से लोगों द्वारा सराहे जाते रहे हैं। उनसे न्याय, सौहार्द और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की संगीत परंपराओं को लोकप्रिय बनाया। प्रसन्नता है कि भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
3.नाना जी देखमुख को (समाजसेवी )
नानाजी देशमुख के बारे में ट्वीट करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ग्रामीण विकास के लिए नानाजी देशमुख का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने हमारे गांवों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने के एक नई राह दिखाई। वह दलितों के प्रति विनम्रता, करुणा और सेवा का परिचय देते हैं। वह सही मायनों में भारत रत्न हैं!’
पदम् विभूषण , पदम् भूषण और पदम् श्री सम्मान
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में से एक, तीन श्रेणियों पदम् विभूषण , पदम् भूषण और पदम् श्री से सम्मानित किया जाता है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों , अर्थात कला , सामाजिक कार्य , सार्वजनिक मामलों , विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग , चिकित्सा और साहित्य और शिक्षा , खेल आदि में दिए जाते हैं।
पदम् विभूषण 2019
S. No. | नाम | क्षेत्र |
1. | सुश्री तीजन बाई | लोक कला |
2. | इस्माइल उमर गुलेह ( विदेशी ) | सार्वजानिक मामले |
3. | अनिल कुमार मणिभाई नाईक | व्यापार और उद्योग |
4. | श्री बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे | कला अभिनय थियेटर |
पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए ये लिंक क्लिक करें
https://mha.gov.in/sites/default/files/Padma_Awards_2019.pdf
अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार व सम्मान 2019
S. No. | पुरस्कार | पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति या संस्था का नाम |
1. | वर्ष 2018 का अशोक चक्र पुरस्कार | ज्योति प्रकाश निराला |
2. | स्मार्ट इंडिया मिशन के तहत हाल ही में किस शहर को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018 | सूरत (गुजरात) |
3. | वर्ष 2018 में कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार | धर्मेंद्र |
4. | वर्ष 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार | विनोद खन्ना |
5. | वर्ष 2018 में संगीत में पुलित्जर पुरस्कार | रैपर केंड्रिक लेमर को उनकी एल्बम ‘डैम’ (Damn) के लिए यह पुरस्कार दिया गया |
6. | वर्ष 2018 में स्वर माउली पुरस्कार | लता मंगेशकर (प्रसिद्ध गायिका) |
7. | मिस इंडिया 2018 का पुरस्कार | अनुकृति वास |
8. | रैडइंक जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर 2018 का पुरस्कार | फेय डिसूजा |
9. | 2018 के लिए पत्रकारिता में रेडइंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड | विलियम मार्क टुली ( B.B.C. ) |
10. | केआईएसएस (KISS) मानवतावादी पुरस्कार 2018 | मुहम्मद युनूस |
11. | वर्ष 2018 में किसे CM ऑफ़ द ईयर पुरस्कार | वसुंंधरा राजे |
12. | यूनेस्को गिलर्मो कैनो प्रेस फ्रीडम पुरस्कार | जर्नलिस्ट महमूद अबू जीद |
13. | 2018 में किस राज्य को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार | मध्य प्रदेश |
14. | 26 वां P.C.चंद्र पुरस्कार | आशा भोसले |
15. | बैलन डी’और पुरस्कार 2018 | लुका मॉड्रिक |
16. | निशानेबाजी का सर्वोच्च सम्मान ‘द ब्लू क्रॉस’ | अभिनव बिंद्रा |
17. | इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह |
18. | मैन बुकर पुरस्कार 2018 ( booker prize 2018 ) | एना बर्न्स ने उपन्यास ‘मिल्कमैन’ के लिए |
19. | अशोक चक्र | लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरोणपरांत |
20. | इंडोनेशिया मास्टर्स | साइना नेहवाल |
21. | ऑस्ट्रेलियन ओपन | नोवाक जोकोविक |
22. | Rajiv Gandhi Khel Ratna 2018 (Weightlifting) | Mirabai Chanu |
23. | Rajiv Gandhi Khel Ratna 2018 (Cricket) | Virat Kohli |
24. | Dhyan Chand Award 2018 ( Archery ) | Satyadev Prasad |
25. | Dhyan Chand Award 2018 ( Hockey ) | Bharat Kumar Chetri |
26. | Dhyan Chand Award 2018 ( Athletics ) | Bobby Aloysius |
27. | Dhyan Chand Award 2018 ( Wrestling ) | Chougale Dadu Dattatray |
28. | FIFA best men’s player ( FIFA world cup 2018 ) | Luka Modric |
29. | FIFA best women’s player ( FIFA world cup 2018 ) | Marta |
30. | Best Goal ‘Puskas’ award ( FIFA world cup 2018 ) | Liverpool and Egypt international Mohamed Salah |
31. | Best Goalkeeper award ( FIFA world cup 2018 ) | Belgian international and Chelsea goalkeeper, Thibaut Courtois. |
भारत रत्न संबंधी कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य (Important Fact about bharat Ratna)
- भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है यह सम्मान राष्ट्र सेवा के लिए दिया जाता है।
- भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी।
- 1954 में सर्वप्रथम भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया था, उस समय केवल जीवित व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता था।
- 1955 में मरणोपरांत भी सम्मान देने का प्रावधान इसमें जोड़ दिया गया।
- 2013 में पहली बार खेल के क्षेत्र में नाम कमाने वालों को भी भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया और इसी कड़ी में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को इस सम्मान के लिये चुना गया।
- 2013 में सचिन तेंदुलकर के साथ वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव को भी भारत रत्न दिया गया।
- भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से केवल एक प्रमाणपत्र और एक पदक मिलता है।
- इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती।
- अब तक भारत रत्न 45 व्यक्तियो को दिया जा चुका है। जिसमे 2 विदेशी व्यक्ति भी शामिल हैं। खान अब्दुल गफ्फार खान , नेल्सन मंडेला ।
मैन बुकर पुरस्कार के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
- मैन बुकर पुरस्कार या बुकर पुरस्कार कॉमनवैल्थ या आयरलैंड के नागरिक द्वारा लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर वर्ष दिया जाता है.
- वर्ष 2008 का पुरस्कार भारतीय लेखक अरविन्द अडिगा को दिया गया था.
- अडिगा सहित कुल 5 बार यह पुरस्कार भारतीय मूल के लेखकों को मिला है. अन्य लेखक हैं, वी एस नाइपॉल, अरुंधति राय, सलमान रश्दी और किरण देसाई
- बुकर पुरस्कार की स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी.
- इसमें 50 हज़ार पाउण्ड की राशि विजेता लेखक को दी जाती है.
- इस पुरस्कार के लिए पहले उपन्यासों की एक लंबी सूची तैयार की जाती है और फिर पुरस्कार वाले दिन की शाम के भोज में पुरस्कार विजेता की घोषणा की जाती है.
- पहला बुकर पुरस्कार अलबानिया के उपन्यासकार इस्माइल कादरे को दिया गया था.
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं:
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप – https://chat.whatsapp.com/CmPTTy62gXrLs7Is9LKkaO
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
ट्विटर पर फॉलो करें – https://twitter.com/notes_projects
Note: दोस्तों हमारी टीम पूरा प्रयास कर रही है की आप सभी परीक्षार्थियों को ये सारी महत्वपूर्ण पुस्तकें बहुत ही जल्द हिंदी में दे सकें।
इन्हें अवस्य देखें:
-
Quick maths tricks for competitive exams pdf in hindi {मैथ्स ट्रिक्स हिंदी में}
- General Awareness in hindi Book pdf
-
Current affairs pdf download in hindi Yearly {Speedy Sep 2017 – 15 Aug 2018}
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.