||Hindi Grammar Book Pdf||
हेल्लो दोस्तों, आज हम आपके लिए lucent Hindi grammar book pdf लाये हैं इसके साथ ही हम आपके ढेर सारे मुहावरे , पर्यायवाची और विलोम शब्द की लिस्ट भी लाये हैं जिससे आपकी हिंदी सब्जेक्ट की तैयारी के लिए पूरी हो सके ये Notes SSC CGL, SSC CHSL, SSC JE, SSC MTS, Police, Railway, Bank और भी बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं में आते हैं। जिसको आप नीचे दिए डाऊनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Hindi Antonyms Dictionary (विलोम शब्द)
The word “Antonym” means a word that is opposite in meaning to another given word. For example, ‘Love’ is an antonym of ‘Hate’ and ‘Male’ is an antonym of ‘Female’.Sometimes a words can have more than one antonym. For instance, the word ‘Old’ could have the antonyms, ‘Young’ and ‘modern’.
This means to get correct antonym, one has to consider about its context, meaning, and usage. So next time when you are choosing antonym of any word try to consider these things also and try to find out the correct opposite of that particular word.
यहां पर हम हिंदी के कुछ मुख्य विलोम शब्द दे रहे हैं जो कि आपके के लिए हिंदी की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं हिंदी में या किसी भी भाषा में विलोम और समानार्थी शब्द जानने के लिए उसके उपयोग के बारे में जानना भी बहुत जरूरी होता है।
क्योंकि बहुत बार उपयोग भिन्न होने पर उनका विलोम और अर्थ दोनों ही बदल जाता है जैसे यह किताब पुरानी है और ये व्यक्ति बूढा है दोनों के लिए अंग्रेजी में ओल्ड शब्द का इस्तेमाल होता है। पर हिंदी में एक के लिए पुराना और दूसरे के लिए बूढा शब्द का इस्तेमाल होता है
1. अग्र – पश्च
2. अज्ञ – विज्ञ
3. अमृत -विष
4. अथ – इति
5. अघोष – सघोष
6. अधम – उत्तम
7. अपकार – उपकार
8. अपेक्षा – उपेक्षा
9. अस्त – उदय
10. अनुरक्त – विरक्त
11. अनुराग – विराग
12. अन्तरंग – बहिरंग
13. अवतल – उत्तल
14. अवर – प्रवर
15. अमर – मर्त्य
16. अर्पण – ग्रहण
17. अवनि – अम्बर
18. अपमान – सम्मान
19. अतिवृष्टि – अनावृष्टि
20. अनुकूल – प्रतिकूल
21. अन्तर्द्वन्द्व – बहिर्द्वन्द्व
22. अग्रज – अनुज
23. अकाल – सुकाल
24. अर्थ – अनर्थ
25. अँधेरा – उजाला
26. अपेक्षित – अनपेक्षित
27. आदि – अन्त
28. आस्तिक – नास्तिक
29. आरम्भ – समापन
30. आहूत – अनाहूत
31. आयात – निर्यात
32. आभ्यन्तर – बाह्य
33. आवृत – अनावृत
34. आशा – निराशा
35. आरोहण – अवरोहण
36. आस्था – अनास्था
37. आर्द्र – शुष्क
38. आकाश – पाताल
39. आवाहन – विसर्जन
40. आविर्भाव – तिरोभाव
41. आरोह – अवरोह
42. आदान – प्रदान
43. आगामी – विगत
44. आदर -अनादर
45. आकर्षण – विकर्षण
46. आर्य – अनार्य
47. आश्रित – अनाश्रित
48. इष्ट – अनिष्ट
49. इहलोक – परलोक
50. उग्र – सौम्य
51. उदात्त – अनुदात्त
52. उत्कृष्ट – निकृष्ट
53. उपसर्ग – परसर्ग
54. उन्मुख – विमुख
55. उन्नत – अवनत
56. उद्दत – विनीत
57. उपमान – उपमेय
58. उपत्यका – अधित्यका
59. उत्तरायण – दक्षिणायन
60. उन्मूलन – रोपण
61. उष्ण – शीत
62. उदयाचल – अस्ताचल
63. उपयुक्त – अनुपयुक्त
64. उच्च – निम्न
65. एड़ी – चोटी
66. ऐहिक – पारलौकिक
67. औचित्य – अनौचित्य
68. एक – अनेक
69. एकत्र – विकीर्ण
70. एकता – अनेकता
71. एकाग्र – चंचल
72. ऐतिहासिक – अनैतिहासिक
73. औपचारिक – अनौपचारिक
74. ऋजु – वक्र
75. ऋत – अनृत
76. कटु – सरल
77. कनिष्ट – जयेष्ट
78. कृष्ण – शुक्ल
79. कुटिल – सरल
80. कृत्रिम – अकृत्रिम
81. करुण – निष्ठुर
82. कायर – वीर
83. कुलीन – अकुलीन
84. क्रय – विक्रय
85. कल्पित – यथार्थ
86. कृतज्ञ – कृतघ्न
87. कोप -कृपा
88. क्रोध – क्षमा
89. कृश – स्थूल
90. क्रिया – प्रतिक्रिया
91. खण्डन – मण्डन
92. खरा – खोटा
93. खाद्य – अखाद्य
94. गुप्त – प्रकटh
95. गरल – सुधा
96. गम्भीर – वाचाल
97. गुरु – लघु
98. गौरव – लाघव
99. गोचर – अगोचर
100. गुण – दोष
101. ग्राम्य – नागर
102. घृणा – प्रेम
103. चिरंतन – नश्वर
104. चल – अचल
105. चंचल – अचंचल
106. चिर – अचिर
107. जीवन – मरण
108. जाग्रत – सुप्त
109. जंगम – स्थावर
110. जागरण – सुषुप्ति
111. ज्योति – तम
112. तरुण – वृद्ध
113. तृप्त – अतृप्त
114. तृष्णा – तृप्ति
115. तीक्ष्ण – कुंठित
116. दण्ड – पुरस्कार
117. दानी – कृपण
118. दुरात्मा – महात्मा
119. देव – दानव
120. दिन – रात
121. धृष्ट – विनीत
122. निरर्थक – सार्थक
123. निर्दय – सदय
124. निषिद्ध – विहित
125. नैसर्गिक – कृत्रिम
126. निष्काम – सकाम
127. परतन्त्र – स्वतन्त्र
128. प्राचीन – नवीन
129. प्राची – प्रतीची
130. प्रभु – भृत्य
131. प्रसाद – अवसाद
132. पूर्ववर्ती – परवर्ती
133. पाश्चात्य – पौवार्त्य
134. बंजर – उर्वर
135. भला – बुरा
136. भूत – भविष्य
137. मुख्य – गौण
138. मनुज – दनुज
139. मूक – वाचाल
140. मन्द – तीव्र
141. मौखिक – लिखित
142. योगी -भोगी
143. युद्ध – शान्ति
144. यश – अपयश
145. योग्य – अयोग्य
146. राजा – रंक
147. रक्षक -भक्षक
148. रुग्ण – स्वस्थ
149. रुदन – हास्य
150. रिक्त – पूर्ण
151. लौकिक – अलौकिक
152. लम्बा – चौड़ा
153. व्यास – समास
154. विख्यात – कुख्यात
155. विधि – निषेध
156. विपन्न – सम्पन्न
157. विपदा – सम्पदा
158. वृष्टि – अनावृष्टि
159. शासक – शासित
160. शिष्ट – अशिष्ट
161. शिख- नख
162. श्याम – श्वेत
163. शोक – हर्ष
164. शोषक – पोषक
165. सत्कार – तिरस्कार
166. संक्षेप – विस्तार
167. सूक्ष्म – स्थूल
168. संगठन – विघटन
169. संयोग – वियोग
170. सुमति – कुमति
171. सत्कर्म – दुष्कर्म
172. सामिष – निरामिष
173. स्मरण – विस्मरण
174. संसदीय – असंसदीय
175. सृजन – संहार
176. क्षय – अक्षय
177. क्षुद्र – विराट
178. ज्ञेय – अज्ञेय
179. स्वीकृति – अस्वीकृति
180. भौतिक – आध्यात्मिक
Idioms With Meaning In Hindi:
1) Might is right. – जिसकी लाठी उसकी भैंस – जो ताकतवर होता है उसी की बात माननी पड़ती है .
2) A fog cannot be dispelled by a fan – ओस चाटने से प्यास नहीं बुझती – बड़े काम के लिए बड़ा प्रयत्न करना पड़ता है
3) An empty vessel sounds much – थोथा चना बाजे घना . / अधजल गगरी छलकत जाय – जिसको कम ज्ञान होता है वो दिखावा करने के लिए अधिक बोलता है .
4) Birds of same feather flock together – चोर – चोर मौसेरे भाई . / एक ही थैली के चट्टे-बट्टे – एक जैसे लोग एक साथ रहते हैं
5) Do evil & look for like – जैसी करनी वैसी भरनी – जो जैसा करता है उसके साथ वैसा ही होता है .
6) Good mind, good find – आप भले तो जग भला – जो खुद अच्छा है उसके लिए सब अच्छा है
7) It takes two to make a quarrel – एक हाथ से ताली नहीं बजती – जब दो लोगो में विवाद होता है तो दोनों की ही कुछ न कुछ गलती होती है
8) Avarice is root of all evils -लालच बुरी बला है – लालच करना बुरी बात है
9) Gather thistles & expect pickles – बोए पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होय – जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा
10) Drowning man catches at straw – डूबते को तिनके का सहारा – मुसीबत में पड़ा व्यक्ति उससे निकलने का हर एक प्रयास करता है .
11) A honey tongue , a heart of gall. – मुख में राम बगल में छूरी – ऊपर से चिकनी -चुपड़ी बातें करना और अन्दर से बुरे विचार रखना
12) Pure gold does not fear the flame – सांच को आंच क्या -जो सच्चा होता है उसे किसी बात का डर नहीं होता है – जहाँ ज्यादा ज़रुरत हो वहां बहुत कम होना
13) A drop in the Ocean – ऊँट के मुंह में जीरा – जहाँ ज्यादा ज़रुरत हो वहां बहुत कम होना
14) A nine days wonder – चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रात – थोड़े समय के लिए सबकुछ बहुत अच्छा होना
15) Crying in wilderness – भैंस के आगे बीन बजाना – किसी मूर्ख को अपनी बात समझाना
हिंदी के कुछ मुख्या पर्यायवाची शब्द
अंगूर – द्राक्षा , दाख , इंगुर .
आम – आम्र ,रसाल ,कामशर .
अंधकार – तिमिर , अँधेरा , तम।
आग– अग्नि,अनल,पावक ,दहन,ज्वलन,धूमकेतु,कृशानु ।
अच्छा – उचित , शोभन , उपयुक्त , शुभ , सौम्य।
अजेय – अजित , अपराजित , अपराजेय।
अतिथि – पाहून, आंगतुक , अभ्यागत , मेहमान।
अनुचर – नौकर , दास , सेवक , परिचारक।
अनुपम – अनूठा , अनोखा , अपूर्व , निराला , अभूतपूर्व।
अन्य – पृथक , और , भिन्न ,दूसरा।
अनाज – शस्य , अन्न , धान्य।
अरण्य – विपिन , वन , कानन , कान्तार , जंगल।
आभूषण – विभूषण , भूषण , गहना , अलंकार।
आज्ञा – हुक्म , आदेश , निर्देश।
अमृत–सुधा,अमिय,पियूष,सोम,मधु,अमी।
असुर–दैत्य,दानव,राक्षस,निशाचर,रजनीचर,दनुज।
अश्व – वाजि,घोडा,घोटक,रविपुत्र ,हय,तुरंग .
आम–रसाल,आम्र,सौरभ,मादक,अमृतफल,सहुकार ।
अंहकार – गर्व,अभिमान,दर्प,मद,घमंड।
आँख – लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि।
आकाश – नभ,गगन,अम्बर,व्योम, अनन्त ,आसमान।
आनंद – हर्ष,सुख,आमोद,मोद,प्रमोद,उल्लास।
आश्रम – कुटी ,विहार,मठ,संघ,अखाडा।
घपला – गड़बड़ी ,गोलमाल , घोटाला .
घमंड – दंभ , दर्प , गर्व , गरूर , अभिमान .
जल – वारि , नीर , तीय ,अम्बु , उदक , पानी ,जीवन , पय, पेय ।
जहाज – पोत , जलयान .
जंगल – विपिन , कानन , वन, अरण्य, गहन ।
धन – दौलत , संपत्ति , सम्पदा, वित्त ।
धरती – पृथ्वी , भू, भूमि , धरणी, वसुंधरा , अचला , मही, रत्नवती , रत्नगर्भा ।
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं:
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप – https://chat.whatsapp.com/LCOfoC96xh2GtVsDnmm8uZ
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
ट्विटर पर फॉलो करें – https://twitter.com/notes_projects
To Download lucent Hindi grammar book pdf – Click Here
To Download hindi-vyakaran-pdf-notes – Click Here
इन्हें अवश्य देखें:
-
Rajasthan General Knowledge In Hindi {राजस्थान सामान्य ज्ञान और परीक्षा कैलेंडर}
- CCC Study Material Download PDF In Hindi
- Last 6 months current affairs pdf in hindi
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.