Most Important GK objective question for competitive exams
हेलो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए GK objective question जो आपके आगामी परीक्षाओं के लिए बहुत काम के हैं। ये objective questions and answers in hindi में हैं इसलिए अगर आप हिंदी भाषी हैं तो आप इन प्रश्नो को आसानी से याद कर सकते हैं। इस easy general knowledge questions and answers में कुछ प्रश्न समसामयिक प्रश्न हैं कुछ अर्थशास्त्र के प्रश्न हैं तथा कुछ अन्य सामान्य ज्ञान प्रश्न हैं।
general knowledge question and answer के ये 110 + प्रश्न आप लोगों के बहुत काम आने वाले हैं इन प्रश्नो को आप चाहे तो सिर्फ 30 मिनट में ही पूरा याद सकते हैं। हम अपनी साइट पर इस तरह के पोस्ट डालते रहते हैं और अगर आप उन सभी पोस्ट को पढ़ते रहते हैं तो आपको सामान्य ज्ञान अलग से तैयारी नहीं करनी होगी।
1. श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद जिस कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है-बुर्का |
2. भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और जिस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है- बजरंग पूनिया |
3. जिस देश की क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं- ऑस्ट्रेलिया |
4. वह देश जिसने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के उल्लंघन के लिए ऐसे देशों की सूची में रखा है, जिनकी वह इस मामले में प्राथमिकता के साथ निगरानी करेगा- अमेरिका |
5. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी सीरीज के जितने रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करने की घोषणा की-20 रुपये |
6. बीसीसीआई द्वारा अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किये गये खिलाड़ियों की संख्या – चार |
7. वह कार निर्माता कम्पनी जिसने 1 अप्रैल 2020 से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है – मारुति सुज़ुकी इंडिया |
8. ओड़िशा में चक्रवाती तूफ़ान का नाम जिसके बारे में हाल ही में चेतावनी जारी की गई है – फानी |
9. वह राज्य जिसमें लोकसभा चुनावों के दौरान चौथे चरण में सबसे अधिक सीटों पर वोटिंग हो रही है – महाराष्ट्र |
10. वह कम्पनी जिसने किसानों पर FC5 आलू उगाने पर केस दर्ज किया है – पेप्सिको |
11. मानव विकास कौन से सूचकांक में सम्मिलित होता है— जीवन संभाव्यता एवं शिक्षा कर स्तर |
12. भारत में सबसे ज्यादा मात्रा में खाद्यान्न का उत्पादन किसका होता है— चावल |
13. इण्डिया इज फोर सेल पुस्तक किसने लिखी। – चित्रा सुब्रह्मण्यम |
14. रुपए का सबसे पहले अवमूल्यन कब हुआ— 20 सितंबर, 1949 |
15. विदेशों में विदेशी बैंकों के साथ विदेशी मुद्रा के रुप में भारतीय बैंक जो खाता रखता उसे क्या कहते हैं— नोस्ट्रो एकाउंट्स |
16. भारत में मुद्रास्फीति की गणना किस आधार की जाती है— थोक मूल्य सूचकांक |
17. जिस स्थिति में मुद्रा के मूल्य में वृद्धि होती है तथा वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों में गिरावट होती है वह स्थिती है— मुद्रा संकुचन या अवस्फीति |
18. 1950-51 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान कितना प्रतिशत होता था— 52.2 प्रतिशत |
19. रबी की फसलों की बुआई किस समय की जाती है — अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर |
20. खरीफ की फसलों की बुआई किस समय की जाती है— जून-जुलाई |
21. खरीफ की फसलों में कौन कौन सी फसले आती है— ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूँगफली, अरहर आदि |
22. जायद की फसलों को किस समय पैदा किया जाता है— मार्च से जुलाई के मध्य |
23. जायद फसले कौन कौन सी होती है— तरबूज, खरबूज, ककड़ी तथा पशुचारा |
24. व्यापारिक या नकदी फसलें कौन-सी कौन-सी होती हैं— कपास, गन्ना, तिलहन, चाय, जूट तथा तंबाकू |
25. देश में कृषि मे कैसे उर्वरकों का सर्वाधिक उपयोग होता है— नाइट्रोजनी |
26. भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है— मिश्रित अर्थव्यवस्था |
27. मिश्रित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है— सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का साथ-साथ होना |
28. आर्थिक दृष्टि से भारत कैसा देश है— विकासशील |
29. भारतीय अर्थव्यवस्था में कौन-से क्षेत्र की हिस्सेदारी सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक है— तृतीयक क्षेत्र |
30. क्रयशक्ति समता (Purchasing Power Parity-PPP) के आधार पर विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा स्थान है— तीसरा |
31. भारत की कुल श्रमशक्ति का कितना भाग कृषि में लगा है— 52 |
32. भारत में बेरोजगारी के आंकड़े कौन एकत्रित व प्रकाशित करता है— राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) |
33. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है— हैदराबाद |
34. संरचनात्मक बेरोजगारी का प्रमुख कारण क्या है— अपर्याप्त उत्पादन क्षमता |
35. योजना आयोग किसके सवेक्षण के आधार पर गरीबी की रेखा से नीचे के लोगों का आकलन करता है— राष्ट्रीय नमुना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) |
36. अंतोदय कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है— गरीबों में से अधिक गरीब की मदद करना |
37. कुटीर ज्योति योजना क्या है— ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को निःशुल्क विद्युत सुविधा देना |
38. वर्ल्ड डवलपमेंट रिपोर्ट किसका वार्षिक प्रकाशन है— विश्व बैंक |
39. बंद अर्थव्यवस्था का अर्थ क्या है— आयत-निर्यात बंद भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः कहाँ दिखाई पड़ती है— कृषि में |
40. भारत में निर्धनता के स्तर का आकलन किससे किया जाता है— परिवार के उपभोग व्यय के आधार पर |
41. हरित सूचकांक किसके द्वारा विकतिस किया गया था— संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम |
42. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे माना जाता है— डॉ. मनमोहन सिंह |
43. अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है— उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर |
44. भारतीय में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था— दादाभाई नौरोजी ने |
45. भारत राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है— केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन |
46. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन के लिए किस सूचकांक को आधार माना गया है— कृषि श्रमिकों का उपभोक्त मूल्य सूचकांक |
47. सर्वोदय योजना के संस्थापक कौन थे— जय प्रकाश नारायण |
48. विश्व पुस्तक दिवस – 23 अप्रैल |
49. स्टार्टअपब्लिंक संगठन की ‘स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग 2019’ में पहला स्थान – संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) |
50. वर्ष 2019 के लिए यूनेस्को की विश्व पुस्तक राजधानी – शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) |
51. यूनेस्को के नेतृत्व में स्वदेशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष – 2019 |
52. इजरायल के नाम पर गोलान हाइट्स में एक नए समुदाय का नाम रखेगा – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प |
53. अरब लीग ने को हर महीने 100 मिलियन डॉलर की राशि का भुगतान करने का वचन दिया- फिलिस्तीनी प्राधिकरण |
54. 2019 के लिए स्टार्टअपब्लिंक स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में भारत को 17 वां स्थान मिला |
55. भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसका नेतृत्व ………. ने किया – जस्टिस एस ए बोबडे |
56. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने संयुक्त रूप से ………. को इन्वेंटर्स के लिए IP WIPO मेडल से सम्मानित किया है – बेनी एंटनी (संयुक्त एमडी, कोच्चि स्थित अर्जुन प्राकृतिक लिमिटेड) |
57. एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में 10 किमी स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता – संजीवनी जाधव |
58. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का स्थापना वर्ष: 1945; मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस |
59. इजरायल की मुद्रा – इजरायली नई शेकेल |
60. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) का शुभारंभ वर्ष – 2014 |
61. अरब लीग का स्थापना वर्ष: 1945; मुख्यालय: काहिरा (मिस्र) |
62. अरब स्प्रिंग, मध्य पूर्व एशिया और उत्तरी अफ्रीका में विरोध प्रदर्शनों की एक श्रृंखला की शुरुवात …… में हुई – 2010 |
63. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस) -24 अप्रैल |
64. प्रयोगशालाओं में पशुओं के लिए विश्व दिवस (WDAIL) (विश्व लैब पशु दिवस के रूप में भी जाना जाता है) – 24 अप्रैल |
65. विश्व पृथ्वी दिवस 2019 का थीम (22 अप्रैल) – अपनी प्रजाति की रक्षा करें |
66. टीकाकरण जागरूकता सप्ताह 2019 इस वर्ष के बीच मनाया जाएगा – 24 -30 अप्रैल |
67. विश्व मलेरिया दिवस विश्व स्तर पर ………. को मनाया जाता है – 25 अप्रैल |
68. केंद्र में नई सरकार बनने के बाद इस परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद है – द फ्यूचर इन्फैन्ट्री कॉम्बैट व्हीकल (FICV) |
69. चीन H-6 बॉम्बर को तिब्बत में तैनात किया है |
70. अंटार्कटिका की बर्फ – के निचे छिपी हुई घाटियों और पर्वत श्रृंखलाओं की खोज की गई है |
71. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश – भारत |
72. इराक और सऊदी अरब के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता – ईरान |
73. भारत ने चीन से दूध और उसके उत्पादों पर आयात प्रतिबंध को बढ़ा दिया है |
74. दूसरे रवींद्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया – राणा दासगुप्ता |
75. सामाजिक उपलब्धि के लिए इन्हें रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया – योही ससाकावा |
76. एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन ……… में 24 अप्रैल 2019 को हुआ – दोहा, कतार |
77. एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के स्वर्ण पदक विजेता – तेजिंदर पाल सिंह तूर, गोमती मारीमुथु, पुवरा |
78. मार्स लैंडर का नाम जो नासा के डिस्कवरी प्रोग्राम का हिस्सा है – इनसाइट |
79. इनसाइट नासा के डिस्कवरी प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसके द्वारा प्रबंधित किया जाता है – हंट्सविले, अलबामा में मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर |
80. जीन-एडेड मच्छरों के समूह में एक संशोधित जीन वैरिएंट को पेश करने की एक विधि – जीन ड्राइव |
81. विश्व का पहला मलेरिया वैक्सीन – RTS,S/AS01 (RTS,S) |
82. मलेरिया इस जानलेवा वेक्टर से होने वाली बीमारी है – जीनस प्लास्मोडियम के परजीवी |
83. रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार स्थापना वर्ष: 2018; द्वारा लॉन्च किया गया: मैत्रेय प्रकाशन फाउंडेशन |
84. एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में भारत द्वारा कुल पदक जीते गए: 17 |
85. एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में भाग लेने वाले राष्ट्रों की संख्या: 63 |
86. 27 अप्रैल को बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में एक चक्रवात पहुंचा – चक्रवात फानी |
अंतर्राष्ट्रीय |
87. इस देश ने अपनी नवीनतम 2018 स्पेशल 301 रिपोर्ट में आईपी सुरक्षा के बारे में अपनी प्राथमिकता सूची में भारत सहित 12 देशों को रखा है – अमेरीका |
88. लगभग 200 अमेरिकी कंपनियां चीन से अपने विनिर्माण आधार को ………. में स्थानांतरित करने की मांग कर रही हैं। – भारत |
89. नेशनल तौहीद जमात (NJT) और जमाते मिल्थु इब्राहिम (JMI), इन दो कट्टरपंथी समूहों को आपातकालीन प्रावधानों के तहत ………. ने प्रतिबंधित कर दिया है – श्रीलंका |
90. यह खाड़ी देश 2022 विश्व कप की तैयारी के लिए सभी विदेशी श्रमिकों के लिए अपनी विवादास्पद निकास वीज़ा प्रणाली को समाप्त करने के लिए तैयार है – कतर |
91. 26 अप्रैल को, ICMR ने ‘मलेरिया उन्मूलन अनुसंधान गठबंधन (MERA) इंडिया’ शुरू किया है, जिसका उद्देश्य भारत से इस बीमारी को ………. तक खत्म करना है – 2030 |
92. जापान-भारत इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग (JIM), आंध्र प्रदेश की पहली उन्नत प्रशिक्षण सुविधा …… में स्थित है – आंध्र प्रदेश में श्री सिटी |
93. पुरुषों के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रिकेट अंपायर बनने वाली पहली महिला – क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया) |
94. 2022 फीफा विश्व कप का मेजबान देश – कतर |
95. महाराष्ट्र सरकार ने 80 वर्ष से अधिक के पेंशनरों के वेतन में न्यूनतम ………. की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है – 10% से 50% (w.e.f. 1 जनवरी 2019) |
96. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना वर्ष – 1875 |
97. श्रीलंका – राजधानी: कोलंबो; मुद्रा: श्रीलंका का रुपया |
98. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) स्थापना वर्ष – 1911 |
99. नेपाल का पहला उपग्रह – नेपालीसैट -1 (1.3 किग्रा) |
100. भारतीय जिसने ITTF बेल्जियम जूनियर और कैडेट ओपन 2019 में कांस्य पदक जीता – मानुष शाह और रायगन अल्बुकर्क |
101. जून 2019 में आयोजित किए जानेवाले ‘जी 20 शिखर सम्मेलन 2019’ का आयोजन स्थल – ओसाका, जापान |
102. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) के ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2019’ में सबसे पहले स्थान पर …….. है – नॉर्वे |
103. अपने कर्मचारियों के बीच ब्लॉकचेन तकनीक पर अधिक ज्ञान इकट्ठा करने के लिए “लर्निंग सिक्का” नाम का एक टोकन इन्होने लॉन्च किया है – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) |
104. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019’ में भारत की रैंक – 140 वां |
105. भारत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के साथ के सभी व्यापार पर रोक लगाई, जो दो ट्रेड सुविधा केंद्रों के माध्यम से स्थित है – सलामाबाद और चाकण-दा-बाग |
106. भारतीय जिसने ITTF बेल्जियम जूनियर और कैडेट ओपन 2019 में कांस्य पदक जीता – मानुष शाह और रायगन अल्बुकर्क |
107. ट्वेंटी (या G20) समूह का स्थापना वर्ष – 1999 |
108. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) स्थापना वर्ष: 1985; मुख्यालय: पेरिस (फ्रांस) |
109. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) स्थापना वर्ष: 1944; मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. (यूएस) |
110. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) स्थापना वर्ष: 1950 |
111. क्रिस्टीना कोच के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा. किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा. |
112. भारतीय मूल की वैज्ञानिक गगनदीप कंग रॉयल सोसायटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. हरियाणा के फरीदाबाद की गगनदीप कंग ने 358 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला को इस सूची स्थान दिलाया है. |