Current affairs 2018 pdf download by ghatna chakra
हेलो दोस्तों, आज हम notesandprojects पर आपके लिए ghatna chakra की current affairs 2018 pdf download के लिए लाये हैं। घटना चक्र की सभी मैगज़ीन और बुक को प्रतियोगी बड़े ही चाव से पढ़ते हैं और घटना चक्र की बुक उनमें बहुत लोकप्रिय हैं। ये बुक आईएएस,पीसीएस, बैंक और रेलवे सभी परीक्षा के लिए सामान रूप से बहुत ही उपयोगी है। इसलिए आप चाहे जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हों आपके लिए घटना चक्र सीरीज की बुक पढ़ना बहुत अच्छा रहेगा। इस बुक को आप नीचे दिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
What is special in current affairs 2018 pdf
current affairs of 2018 के वार्षिक संकलनका प्रकाशन इसलिए किया गया है जिससे आप परीक्षा के पूर्व की घटनाओं को पुनः याद कर सकें। अति संक्षिप्त प्रारूप में दी गयी जानकारी आप बहुत ही कम समय में याद करने में समर्थ होंगे। इस संकलन में 1 जुलाई 2017 से 04 जुलाई 2018 तक के समसामयिक घटनाओं का विवरण हैं और इस समय में होने वाली परीक्षाओं में सामान्यतः इसी अवधि के प्रश्न पूंछे जायेंगे इसलिए ये बुक पढ़ना और भी लाभप्रद रहेगा।
प्रस्तुत संस्करण में एक खास बात ये है कि इसमें सार संग्रह के तहत वर्ष भर की घटनाओं को एक दृष्टि में (At a Glance ) प्रस्तुत किया गया है। मुख्य तथ्य विधार्थियों को ज्यादा से ज्यादा समय तक और आसानी से याद रहे इसलिए उन्हें लाल रंग में रंग दिया गया है। ये बुक एक तरह से वर्ष भर की देश की राजनीतिक, सामाजिक , धार्मिक , शैक्षणिक घटनाओं एवं विभिन्न मंत्रालयों की घटनाओं पर एक नजर है।
इस अंक के कुछ टॉपिक एक नजर में | |
1. | राष्ट्रीय परिदृश्य |
2. | अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य |
3. | आर्थिक परिदृश्य |
4. | वैज्ञानिक परिदृश्य |
5. | विधिक परिदृश्य |
6. | उत्तर प्रदेश विशेष परिशिष्ट |
7. | उत्तर प्रदेश विशेष परिशिष्ट |
8. | संक्षिप्तियाँ |
9. | खेल परिदृश्य |
बुक करंट अफेयर्स की कुछ सक्षिप्तियाँ आपके लिए | |
1. | मेट्रो रेल में मानकीकरण और स्वदेशीकरण के लिए एक समिति का गठन किया गया था – इ श्रीधरन की अध्यक्षता में |
2. | महिलाओं से जुड़े मामलो के लिए देश की पहली आधुनिक फोरेंसिक लैब की आधारशिला रखी गयी है – चंडीगढ़ |
3. | आयुष्यमान भारत योजना इन दो स्वस्थ्य योजनाओं का संकलन है – स्वस्थ्य एवं आरोग्य केंद्र और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना |
4. | हाल ही में कटहल को इस राज्य का आधिकारिक फल घोषित किया गया – केरल राज्य का |
5. | मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना शुरू की गयी – उड़ीसा सरकार द्वारा |
6. | ‘डोरस्टेप डिलीवरी सर्विसेज योजना‘ शुरू की गयी है – दिल्ली में |
7. | हाल ही में ‘महात्मा गाँधी सरबत विकास योजना’ की शुरुआत योजना – पंजाब |
8. | ‘एक जिला , एक उत्पाद‘ योजना शुरू की गयी – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
9. | महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘शक्ति‘ मोबाइल एप सेवा शुरू करने वाला राज्य है – हिमाचल प्रदेश |
10. | ‘स्वच्छ भारत स्वच्छता पार्क‘ विकसित किया गया है – दिल्ली में |
11. | ‘सौर शहरों का विकास‘ योजना के अंतर्गत चुने गए शहरों की संख्या – 60 |
12. | साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर समिति बनी – भारत और इसराइल के बीच |
13. | उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किया गया पोर्टल – निवेश मित्र पोर्टल |
14. | केंद्रीय स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार , भारत में सर्वाधिक मातृत्व मृत्यु दर है – असम ( 300 ) में |
15. | देश में मातृत्व मृत्यु दर है – 167 |
16. | मध्य प्रदेश में भारत माता परिसर बनाया जायेगा – भोपाल में |
17. | ऑपरेशन ग्रीन है – आलू , टमाटर और प्याज की कीमतों में ( 7 वर्षों के लिए ) स्थिरता की समस्या से निपटने हेतु |
18. | ‘स्त्री स्वाभिमान पहल‘ प्रारम्भ करने वाला मंत्रालय है – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोधोगिकी |
19. | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निशुल्क अध्ययन सामग्री प्रदान करने वाला एप – दिशारी ( राजस्थान ) |
20. | वह प्रक्रिया जिसके तहत माँ बनने वाली महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है – सरोगेसी |
21. | महानदी जल विवाद से सम्बंधित राज्य है – छत्तीसगढ़ और उड़ीसा |
22. | ‘पैलेस क़्वीन हमसफ़र एक्सप्रेस‘ रेलगाड़ी का शुभारम्भ किया गया – मैसूर और उदयपुर बीच में |
23. | कपड़ा मंत्रालय और विधुत मंत्रालय की साझेदारी वाली पहल है – साथी ( Saathi ) |
24. | प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारम्भ किया गया – मोटा ईशानपुर गांव , गांधीनगर ( गुजरात ) |
25. | भारत का पहा ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संसथान (AIIA) ‘ स्थापित किया गया – नई दिल्ली |
26. | शौचालय होने के बावजूद उसका इस्तेमाल न करने वाले लोगों के व्यव्हार में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया अभियान – दरवाजा बंद अभियान ( 30 मई 2017 से प्रारम्भ ) |
27. | रामनाथ कोविंद 14 वे राष्ट्रपति है |
28. | भारत का सबसे लम्बा नदी सेतु है – भोपेन हज़ारिका सेतु |
29. | राष्ट्रीय वयोश्री योजना का शुभारम्भ किया गया – नेल्लौर जिला , आंध्र प्रदेश से |
30. | भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग है – चेनानी नाशनी सुरंग |
31. | किसान सम्पदा योजना का कार्यान्वयन किया जायेगा – खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा और योजना शुरू की गयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धेमाजी जिला , असम में |
32. | कुष्ठ रोग को समाप्त किया जाना है – 2018 तक |
To Download Ghatana chakra Current Affairs pointer 2018 – Click Here
हमारी टीम से कनेक्ट हो कर आप और ज्यादा Study Material प्राप्त कर सकते हैं:
फेसबुक ग्रुप – https://www.facebook.com/groups/howtodosimplethings
फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/notesandprojects
व्हाट्सप्प ग्रुप – https://chat.whatsapp.com/F91bXIkMR8n0ikTcpstYoc
टेलीग्राम चैनल – https://t.me/notesandprojects
ट्विटर पर फॉलो करें – https://twitter.com/notes_projects
इन्हें अवश्य देखें:
-
CTET Solved Question Paper Last 5 Years {CTET Practice WorkBook}
- UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2018 / UP LT Grade Written Exam Date
-
Current affairs pdf download in hindi Yearly {Speedy Sep 2017 – 15 Aug 2018}
For any query or suggestions, or if you have any specific requirement of any kind of educational content you can use our comment section given below and tell us. As your feedback is very important and useful for us.
Please leave more and more importantly questions
Please notify me. Thanks.